चीन की एक झलक
संछिप्त स्थिति चीन का भूमि क्षेत्रफल 96 लाख वर्ग कीलोमीटर है। 23 प्रान्त, 4 केंद्र शासित शहर (पेइचिंग, थ्येनचिंग, शांगहाई और छोंगछिंग), 5 सवायन्त प्रदेश ( भीतरी मंगोलिया, शिनच्यांग, क्वांगशी, तिब्बत, निंगश्या) 2 विशेष प्रशासनिक क्षेत्र ( हांगकांग और मकाओ )। चीन की सीमा 14 देशो के साथ लगती है ( उनमें से 12 पड़ोसी देशों के साथ सीमा तय की गई है ) और चीन पाससागर से जुड़े 8 पड़ोसी देश है । चीनी समुद्र में 7600 से अधिक बड़े और छोटे द्वीप है, जिनमें से सबसे बड़ा वाला ताइवान द्वीप है जिसका क्षेत्रफल 35798 वर्ग किलोमीटर है । राजनीति चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में बहुदलीय सहयोग और राजनीतिक सलाहकार प्रणाली चीन की मूल राजनीतिक प्रणाली है । चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सत्तारूढ़ पार्टी है, बाकी 8 लोकतंत्रीय दल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में सत्ता में भाग लेते है और राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन मे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नीतियों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर सलाह मशवरा देते है । धर्म चीन एक बहुधार्मिक देश है । चीनी धार्मिक अनुयायियों में मुख्य रूप से बौद्ध धर्म, ...

Comments
Post a Comment